Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

Meerut News: फोरेंसिक टीम ने पूठा में अग्निकांड स्थल से जुटाए साक्ष्य, एफएसएल टीम की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र के गांव पूठा स्थित इंडियन ऑयल और एचसी ऑयल के डिपो के समीप तेल टैंकरों में भीषण आग के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस की फोरेंसिक साइस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। साक्ष्यों के आधार पर एफएसएल टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार की जाएगी। फिर, रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को गांव पूठा में इंडियन आयॅल तथा एचपी ऑयल के समीप लोकेश के प्राइवेट ऑयल टैंकर पार्किंग में खड़े चार-पांच टैंकरों में भयंकर आग लग गई थी। आग के चलते टैंकरों में विस्फोट हो गया था। ऑयल डिपो से करीब पांच सौ मीटर दूर आरएएफ बटालियन से आरएएफ के जवान अग्निशमन यंत्र लेकर घटनास्थल पर पहुंचें थे। उन्होंने आग बुझाने के अथक प्रयास किए। उसके बाद फायर ब्रिगेड ने लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। इस अग्निकांड की चपेट में आकर सुरक्षा गार्ड निक्कू, रोहित आदि झुलस गए थे।

टीपी नगर थाना पुलिस ने झुलसे सुरक्षा गार्डों को अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को रात होने के कारण एफएसएल टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस की एफएसएल टीम पहले टीपी नगर थाना पहुंची। उसके बाद वहां से थाना पुलिस के साथ गांव पूठा में अग्निकांड स्थल पर पहुंची। एफएसएल टीम ने ट्रांसपोर्टर लोकेश के पार्किंग स्थल जहां पर ऑयल टैंकरों में आग लगी थी, साक्ष्य जुटाए। साथ ही, फोटोग्राफ भी लिए। लगभग टीम एक घटनास्थल पर रही। इसके बाद साक्ष्य लेकर पुलिस लाइन लौट गई। टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि एफएसएल टीम की जांच रिपोर्ट और संस्तुति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक से बाइक, महिला से मोबाइल लूट में एक गिरफ्तार

मेरठ (जनवाणी): परतापुर क्षेत्र में दस दिन पहले बाइक, मोबाइल और नगदी लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं। परतापुर थाना क्षेत्र में गत चार मई को सरधना थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी कपिल पुत्र बुद्धप्रकाश से बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक, मोबाइल तथा नगदी लूट ली थी। पीड़ित कपिल ने परतापुर थाने पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में तीन लुटेरों के नाम प्रकाश में आए थे। लूट की घटना में विकास पुत्र ब्रह्मपाल, अजय पुत्र मामचंद निवासीगण रोरी, थाना मोदीनगर तथा मनोज संलिप्त थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार की रात में विकास को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी अयज व मनोज फरार हो गए। पुलिस ने विकास के कब्जे से कपिल से लूटी बाइक, 1235 रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा गत 21 अप्रैल को इटायरा रोड पर कताई मिल के समीप महिला लक्ष्मी पत्नी लेखराज निवासी मगी कालोनी, परतापुर से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी अजय के साथ मिलकर महिला से मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद फोन को राह चलते एक व्यक्ति को पांच हजार रुपये में बेच दिया था। इसकी नगदी आपस में बांट ली थी। इसमें 16 सौ रुपये हिस्से में आए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img