Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

Meerut News: 248 करोड़ की पेयजल योजना पर फेरा पानी, चालू नहीं हुई तीन टंकियां पानी के लिए तीन वार्डों के लाखों लोग परेशान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 248 करोड़ रुपये की मेरठ पेयजल योजना के तहत बनाई गई तीन ओवरहैड टैंक यानी पानी की टंकियां 12 वर्ष में एक बूंद भी पानी सप्लाई नहीं कर पायीं। तीन वार्डों के लाखों लोग भीषण गर्मी में पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। जल निगम के अधिकारी नगर निगम को 12 वर्ष पूर्व हैंडओवर होने की बात कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं, वहीं नगर निगम के अधिकारी लापरवाही का दोष जल निगम पर मढ़ रहे हैं।

वर्ष 2012 में सरकार द्वारा नई पेयजल योजना बनाई गई थी। इस योजना में मेरठ में क्या-क्या कार्य कराए जा सकते हैं, इसका प्रस्ताव जल निगम ने प्रदेश सरकार को भेजा था। इस योजना में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए करीब 15 टंकियों का निर्माण किया गया था। इन टंकियों से लगभग 24 वार्ड में करीब तीन लाख आबादी को पेयजल मोहैय्या कराने की योजना थी। इसके लिए वार्डों में पेयजल लाइनें बिछाई गई। हजारों घरों और कारखानों में पानी के नए कनेक्शन नगर निगम द्वारा किए गए। वर्ष 2013 में सभी पानी की टंकियां बनकर तैयार हो गईं। जल निगम का दावा है कि 2013 में ही सभी ओवरहैड टैंक नगर निगम को हैंडओवर कर दिए गए, लेकिन उसके बाद वार्ड-20, 45 और 80 में 12 वर्ष बाद भी ओवरहैड टैंक को चालू नहीं किया जा सका।

गुरुवार को नगरायुक्त के समक्ष वार्ड-20 और वार्ड-80 के पार्षदों ने 12 वर्ष से पानी की टंकियां चालू न होने की समस्या उठाई तो वह चौक गए। नगरायुक्त ने नगर निगम का बचाव करते हुए कहा कि उक्त टंकियां जलनिगम ने हैंडओवर नहीं कीं, जिसकी वजह से समस्या बनी है। वार्ड-20 की पार्षद शालू यादव ने 12 वर्ष से पानी की टंकी चालू न होने की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि ऊंचा मोहल्ला में नई टंकी को बने हुए एक दशक से अधिक हो गया, लेकिन उससे पानी की सप्लाई नहीं की गई। ट्यूबवेलों से पानी की सप्लाई की जा रही है, उनका प्रेशर उचित न होने से क्षेत्र की अधिकांश जनता भीषण गर्मी में पानी को तरस रही है। वह कई बार अपर नगरायुक्त से लिखकर दे चुके लेकिन समस्या जस की तस बनी है। उन्होंने मांग की कि यदि पानी की टंकी चालू हो जाए तो क्षेत्र में पानी की सप्लाई की समस्या दूर हो जाएगी। इस तरह वार्ड-80 की पार्षद महशर गुड्डू ने नगरायुक्त से शिकायत की कि नौचंदी मैदान में तिरंगा गेट के पास पानी की टंकी 12 वर्ष से चालू नहीं हुई, जबकि उनके वार्ड में हमेशा दो तीन ट्यूबवेल खराब रहते हैं, जिससे लोग पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ओवरहैड टैंक चालू हो जाए तो समस्या दूर हो जाएगी। इसी दौरान नगरायुक्त को पता चला कि वार्ड-45 जागृति विहार में भी पानी की टंकी सूखी पड़ी है वह भी आज तक चालू नहीं हो पाई। वहां भी पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।

जल निगम के अधिकारियों को भेजेंगे पत्र

नगरायुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि जिन टंकियों के एक दशक से अधिक समय से चालू न होने की शिकायत मिली है, वे अभी तक हैंडओवर नहीं हुई। उन्हें चालू कराने के लिए जल निगम के अधिकारियों को नगर निगम को उक्त टंकियों को हैंडओवर करने के लिए पत्र भेजेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img