Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Vicky Kaushal: विक्की के जन्मदिन पर पिता शाम कौशल ने खास अंदाज़ में दी बधाई, कहा ‘हैप्पी बर्थडे पुत्तर’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने दमदार अभिनय और विविध किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले विक्की को सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। वहीं, उनके पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने भी अपने बेटे को बेहद खास अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शाम कौशल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो साझा किया, जिसमें विक्की की बचपन की झलकियां नजर आ रही हैं। साथ ही इस भावुक पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे पुत्तर…

पिता ने इंस्टाग्राम पर साझा किया प्यारा वीडियो

शाम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना और विक्की कौशल का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में विक्की और शाम कौशल बीच के किनारे कदमताल कर रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो में दो मुस्कुराते चेहरों के साथ खुले हाथों वाले इमोजी के साथ ‘हैप्पी बर्थडे पुत्तर’ लिखा हुआ है।

जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

वीडियो को शेयर करते हुए शाम कौशल ने कैप्शन में बेटे विक्की कौशल के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। कैप्शन में शाम कौशल ने लिखा, “पिता दुनिया का सबसे खुश व्यक्ति होता है जो अपने बेटे को जीवन में आगे बढ़ता देखता है। लव यू पुत्तर… तुमको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अपने बेटे के रूप में तुमको पाकर गर्व और धन्य महसूस कर रहा हूं। रब दी मेहर बनी रहे। जोर दी झप्पी।”

भाई सनी कौशल ने भी दी जन्मदिन की बधाई

पिता शाम कौशल के अलावा विक्की कौशल को भाई सनी कौशल ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर विक्की की एक फोटो की फोटो शेयर की है। जिसमें विक्की हैप्पी वर्थडे लिखे वैनर के सामने खड़े हैं। फोटो को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी जान।’

वर्कफ्रंट

बता दें कि विक्की कौशल अपने माता-पिता के साथ ही अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ रहते हैं। कौशल परिवार अक्सर त्यौहारों के मौके पर अपनी तस्वीरें साझा करता रहता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल आखिरी बार इसी साल आई फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img