Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Meerut News: ईंट से चेहरा कुचलकर भाई को उतारा मौत के घाट

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: क्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद के बाद शराबी ने अपने भाई का सिर ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। इसके बाद वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार चल रहे हत्यारोपी भाई की तलाश में लगी हुई है।

कोतवाली क्षेत्र के मंढियाई गांव निवासी 65 वर्षीय टीटू पुत्र नूरा मजदूरी करके जीवन यापन करता था। लंबे समय से वह अपने बीवी बच्चों से अलग रहता था। टीटू का छोटा भाई काला शराब पीने का आदी है। तीन दिन पूर्व रात को किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद टीटू घेर में सो गया था। आरोप है कि कुछ देर बाद काला वहां पहुंचा और सो रहे बड़े भाई टीटू के चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। साथ ही पीड़ित पक्ष ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

वहीं, गुरुवार की देर रात उपचार के दौरान टीटू की मौत हो गई। टीटू की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पीएम के बाद टीटू का शव गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। वहीं पुलिस फरार चल रहे हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। इस संबंध में सीओ संजय जायसवाल का कहना है कि चार दिन पूर्व एक भाई ने दूसरे भाई पर डंडे से हमला करके घायल कर दिया था। जिसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज है। अस्पताल में जिसकी मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

शराब पीने का आदी है हत्यारोपी भाई

ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपी काला लंबे समयसे शराब पीने का आदी है। शराब के नशे में धुत रहता है। नशे में आए दिन लोगों से झगड़ा करता रहता है। घटना के दौरान भी वह नशे में इतना धुत था कि उसको भाई पर जरा भी रहम नहीं आया। नशे ने भाई से भाई की हत्या करा दी।

अकेला रहता था मृतक

ग्रामीणों के अनुसार मृतक टीटू काफी समय से बीवी बच्चोंसे दूरअकेला रहता था। वह मजदूरी करके किसी तरह अपना जीवन यापन करता था। मगर जिंदगी के दुख यहीं खत्म नहीं हुए। भाई ने ही भाई की जान ले ली।

अब्दुल्लापुर में नमाज के बाद मस्जिद के बाहर दो पक्ष भिड़े

मेरठ (जनवाणी): थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर में जुम्मे की नमाज के बाद दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जमा भीड़ पर लाठियां फटकारते हुए तितर-बितर किया। जुमे की नमाज के बाद गांव अब्दुल्लापुर की नई बस्ती मोहल्ले में अर्सलान और अदनान में पुरानी रंजिश को लेकर किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि जुमे की नमाज के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर पथराव हुआ। पथराव में एक पक्ष से सलाम और फरहान तथा दूसरे पक्ष से फारुख, शाहरुख, नूर हसन और ताहिर घायल हो गए।

घटना की सूचना पर भावनपुर और गंगानगर थाना पुलिस के अलावा डायल 112 की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस जमा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारकर घायलों को अस्पताल में भेजा। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर आई है। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के हमलावरों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

मेरठ (जनवाणी): मेरठ कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शुभम मलिक पर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय कैम्पस में सुरक्षाकर्मियों के सामने हमलावरों ने गत नौ मई को सरियों से हमला कर सिर फोड़ दिया गया था। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मेडिकल थाना पुलिस ने हमलावरों सिद्धार्थ कसाना, आदित्य यादव, देव राणा के खिलाफ दस मई को मुकदमा दर्ज कर किया था। मुख्य हमलावर सिद्धार्थ कसाना ने जहां हापुड़ में एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में जमानत तुड़वाकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, वहीं आदित्य यादव को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को एक हमलावर देव राणा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक हमलावर विनय उर्फ सुच्चा अभी फरार चल रहा है।

इस मामले में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शुभम मलिक के समर्थन में गठवाला खाप के चौधरी तथा भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय संरक्षक बाबा राजेंद्र मलिक ने पीड़ित छात्र के परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से दलबल के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान छात्रों जमकर हंगामा प्रदर्शन भी किया था। साथ ही, हमलावर छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी। मेडिकल थाना प्रभारी शीलेंद्र कुमार ने बताया कि फरार हमलावर विनय उर्फ सुच्चा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा चारों हमलावरों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...
spot_imgspot_img