Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Share Market: सपाट शुरूआत के साथ शेयर बाजार में गिरावट, रूपया 16 पैसे मजबूत हुआ

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 214.59 अंकों की गिरावट के साथ 82,116 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 54 अंक फिसलकर 24,965.80 अंक पर कारोबार करता देखा गया। बाजार में यह गिरावट वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के चलते देखी जा रही है।

हालांकि, मुद्रा बाजार से सकारात्मक खबर आई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 85.41 के स्तर पर पहुंच गया। रुपये में यह मजबूती विदेशी निवेश प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते देखी जा रही है।

किसे फायदा-किसे नुकसान?

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, इटरनल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछड़ते नजर आए। एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 8,831.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

जियोजित इंवेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि पिछले कारोबारी दिन से हैरान करने वाला रुझान यह है कि संस्थागत खरीद (FII और DII 14,018 करोड़ रुपये) के बावजूद बाजार में गिरावट आई। यह दिखाता है कि एफआईआई डेरिवेटिव बाजार में अपनी शॉर्ट पोजीशन बढ़ा रहे हैं। इसलिए आगे और अधिक अस्थिरता की उम्मीद करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img