Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली विश्वद्यिालय में छात्रों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, कहा- शिक्षा और समानता पर ज़रूरी है संवाद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुरूवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) का दौरा किया, जहाँ उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों से सीधा संवाद किया। यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा-खासकर जब देश में नई शिक्षा नीति, आरक्षण व्यवस्था और छात्र राजनीति जैसे मुद्दे सुर्खियों में हैं।

राहुल गांधी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के दफ़्तर पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने शिक्षा की गिरती गुणवत्ता, बढ़ती फीस, रोजगार के अवसरों की कमी, और आरक्षण से जुड़ी चिंताओं को खुलकर साझा किया।

शिक्षा और आरक्षण पर खुली चर्चा

छात्रों के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने नई शिक्षा नीति (NEP 2020) पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि यह नीति छात्रों की सामाजिक व आर्थिक विविधता को नज़रअंदाज़ करती है। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि यह सिर्फ सामाजिक न्याय का प्रश्न नहीं, बल्कि बराबरी का अधिकार है जिसे कमजोर वर्गों से छीनने की कोशिश की जा रही है।

छात्र राजनीति पर भी बोले राहुल

राहुल गांधी ने छात्रसंघ की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि, “छात्र राजनीति लोकतंत्र की नींव होती है। अगर छात्रों की आवाज़ को दबाया गया, तो देश की राजनीति भी कमजोर होगी।”

राजनीतिक संदेश भी साफ

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह दौरा राहुल गांधी की युवा केंद्रित रणनीति का हिस्सा है। वे लगातार युवाओं के बीच जाकर संवाद स्थापित कर रहे हैं और शिक्षा व रोजगार जैसे मुद्दों को चुनावी बहस का केंद्र बनाना चाहते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img