Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Shamli News: दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली में दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शामली-कांधला के बीच दिल्ली से आ रही पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश नाकाम हुई। अज्ञात लोगों ने ट्रैक पर करीब 20 फीट लंबा लोहे का पाइप रखा मिला और पत्थर बिछाए गए हैं। ट्रेन के लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर ट्रेन हादसा रोका।

दिल्ली से चलकर शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64021 शनिवार की रात करीब 10.18 बजे शामली से बलवा हाल्ट पर पहुंची थी। जब ट्रेन शामली की तरफ रवाना हुई तो अंडरपास के निकट लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। वॉकी टॉकी से सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। बताया गया कि ट्रैक पर करीब 20 फीट के करीब का लोहे का पाइप रखा है और ट्रैक पर पत्थर ​भी बिछाए गए हैं।

इस सूचना के बाद एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार, जीआरपी, आरपीएफ समेत तमाम अधिकारी अधिकारी और दोनों थानों की पुलिस पहुंची। हालांकि एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि देखने से लग रहा है कि नलकूप से चोरी के बाद चोर रेलवे ट्रैक पार कर रहे होंगे और ट्रेन आते ही उसे वहीं छोडकर भाग गए। ट्रेन पलटाने की साजिश की जांच की जा रही है। इस मामले में स्टेशन मास्टर आशीष सैनी की तरफ से शामली कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img