Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

Skin Care Tips: बाहर की धूल से चेहरा हो गया है फीका? ये आसान स्टेप्स लौटाएंगे चमक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इन दिनों अचानक चलने वाली तेज धूल भरी आंधियाँ लोगों की सेहत के साथ-साथ उनकी त्वचा पर भी बुरा असर डाल रही हैं। गर्मी के इस मौसम में जब हवा के साथ उड़ती धूल और मिट्टी सीधे चेहरे से टकराती है, तो स्किन पर गंदगी जमने लगती है, जिससे कई त्वचा संबंधी समस्याएं, खासकर मुंहासे (Acne) बढ़ने लगते हैं।

ऐसे में चलिए जानते है कि धूल भरी आंधी के बीच अपने चेहरे का ध्यान कैसे रखें। यदि आप सही तरह से चेहरे का ध्यान रखेंगे तो तमाम परेशानियों से दूर रह सकते हैं। तो आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर चेहरे का ध्यान कैसे रखना है?

बाहर से आकर करें चेहरा साफ

यदि आंधी के मौसम में आप कहीं बाहर हैं, तो घर पहुंचते ही सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करें। इसके लिए पहले पानी से अपना चेहरा पोंछे। इसके बाद क्लींजिंग मिल्क को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर उसे कॉटन पैड से पोंछें। इसके बाद किसी माइल्ड फेसवॉश से अपना चेहरा साफ कर लें। इससे आपका चेहरा पूरी तरह साफ हो जाएगा।

अब करें टोनिंग

चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद उसपर टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें। ऐसा करने से आपका चेहरा हाइड्रेट रहेगा। इसके लिए आपको सिर्फ किसी अच्छे टोनर का इस्तेमाल करना है। गर्मी का मौसम चल रहा है, इसलिए ऐसे टोनर का इस्तेमाल करें, जिसमें गुलाब जल, एलोवेरा और खीरे के तत्व हों।

मॉइस्चराइजर भी है जरूरी

टोनर लगाने के बाद अपनी स्किन पर अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगा लें, ताकि आपका चेहरा ड्राई न होने पाए। बाहर की धूल से स्किन ड्राई हो जाती है, उसे रिपेयर करने के लिए हाइड्रेशन काफी जरूरी है।

स्क्रब करें

धूल और आंधी का मौसम चल रहा है, तो हफ्ते में कम से कम तीन आप घर पर ही चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रब करने से आपकी त्वचा एक्सफोलिएट होती है। जिससे चेहरे की डीप क्लींजिंग होती है। बाजार में हर स्किन टाइप के स्क्रब आसानी से मिल जाते हैं, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

सही फेस पैक है जरूरी

चेहरे की त्वचा को खिल-खिला रखने के लिए सही फेस पैक का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल, शहद का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर नहीं तो एलोवेरा जेल, हल्दी, दूध का फेसपैक ट्राई करें। ये भी आपका चेहरा चमका देगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img