Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

मीठी नदी घोटाला: अभिनेता डिनो मोरिया के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बढ़ीं मुश्किलें

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मुंबई के बहुचर्चित मीठी नदी सफाई घोटाले में अब अभिनेता डिनो मोरिया की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से की जा रही जांच के तहत डिनो मोरिया के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापेमारी केवल डिनो मोरिया तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उनके भाई और कुछ अन्य संबंधित लोगों के परिसरों पर भी की गई है।

PM-LA कानून के तहत कार्रवाई

ईडी यह जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कर रही है। इससे पहले इस मामले में डिनो मोरिया से आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दो बार पूछताछ की जा चुकी है। अब प्रवर्तन निदेशालय की जांच की आंच अभिनेता तक पहुंचने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

क्या है मीठी नदी घोटाला?

नदी की सफाई और विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। इस घोटाले में सरकारी फंड के दुरुपयोग और फर्जी बिलों के माध्यम से करोड़ों रुपये के हेरफेर की बात सामने आई थी।

अगला कदम क्या?

अब सबकी निगाहें ईडी की आगामी कार्रवाई और डिनो मोरिया की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। यदि मनी लॉन्ड्रिंग के पर्याप्त साक्ष्य सामने आते हैं, तो अभिनेता को पूछताछ या गिरफ्तारी का सामना भी करना पड़ सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img