- रामेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा करीबों को न्याय दिलाना होगा उनकी प्राथमिकता
जनवाणी संवाददाता |
बरूकी: जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव रामेंद्र सिंह एडवोकेट का ग्राम बांकपुर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जनहित में कार्य करने की बात कही ।
जिला बार एसोसिएशन का महासचिव बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे रामेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता गरीबों को न्याय दिलाने की होगी। इसके अतिरिक्त अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा जिला बार एसोसिएशन में आने वाले हर बाद कार्य का सम्मान कर आ जाएगा सभी को न्याय दिलाया जाएगा।
जूनियर व सीनियर अधिवक्ता गणों के समस्या न्याय प्रशासन के आगे पहुंचा कर उसका निस्तारण जल्द कराए जाएंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने रामेंद्र सिंह एडवोकेट सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया।
उनके साथ आए वरिष्ठ अधिवक्ता नसीमुद्दीन सिद्दीकी एडवोकेट, नवाब एडवोकेट, दिनेश चौधरी एडवोकेट, विवेक चौधरी एडवोकेट,अंकित पवार एडवोकेट, दिनेश चौधरी एडवोकेट को भी ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सो वीर सिंह, महेंद्र सिंह, अजय कुमार, ऋषि पाल सिंह, उदयवीर सिंह, हसमत ठेकेदार, रईस अहमद, खुर्शीद, कृपाल सिंह, राकेश चौधरी, नीटू सिंह, अजय कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

