जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के रालोद कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। वहां निर्णय लिया कि 28 दिसंबर को गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य की मांग व अन्य समस्याओं को लेकर बागपत शुगर मिल में धरना दिया जाएगा। वहीं श्हीद उधम सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुृए जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि 28 दिसंबर को किसानों के गन्ना बकाए का भुगतान, गन्ना मूल्य व किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर बागपत शुगर मिल पर धरना दिया जाएगा। कहा कि जिले के गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली, नियमित तौला की तैनाती न होने व कम इंडेट जारी होने के कारण किसान परेशान हो रहे है।
मिल के गेट पर किसानों के लिए समुचित व्यवस्थाएं नही है और समितियों पर यूरिया के अभाव के कारण किसानों को परेशानियों से जूझना पड़ रही है। इनको लेकर 28 दिसंबर को बागपत शुगर मिल में धरना देकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की जाएगी।
बैठक में प्रशासन द्वारा पार्टी कार्यकर्ता व अन्य पर उत्पीडन की कार्रवाई करने पर रोष प्रकट किया गया और इस बारें में प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर वार्ता करने का निर्णय लिया गया। संचालन नीरज पंडित ने किया।
बैठक में पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सतीश चौधरी, जमीरुद्दीन अब्बासी, ओमबीर ढाका, लेखराज प्रधान, अजहर खां, नरेश प्रधान, राजेंद्र, वीरेंद्र बैंसला, राजेंद्र सिंह, जाहिद खान, कृष्णपाल गुरुजी, राजकुमार प्रधान, चमन सिंह, प्रमोद शर्मा, योगेश शर्मा, विशाल जैन, डॉ राजपाल सिंह, दुष्यंत पंडित, श्याम सिंह, अजय सोलंकी, संतकुमार धामा, योगेंद्र चेयरमैन, पुष्पेंद्र, अमित, कर्ण चौधरी, दीपक राठी, इरफान इदरीशी, डॉ विक्रम सिंह विश्वकर्मा मौजूद रहे।

