Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Muzaffarnagar News: पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू (तोमर) की 2 जुलाई को महापंचायत

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद मुजफ्फरनगर में किसानों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज और महिलाओं के साथ मारपीट के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। संगठन ने आगामी 2 जुलाई को मुजफ्फरनगर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पर एक विशाल ‘किसान सम्मान बचाओ महापंचायत’ का आह्वान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों को जल्द निलंबित नहीं किया गया, तो वे गाजीपुर बॉर्डर की तर्ज पर SSP कार्यालय पर अनिश्चितकालीन पंचायत शुरू करेंगे।

यह घोषणा शनिवार को गांव पूरा में प्रदेश सचिव नीशू त्यागी के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण सभा के दौरान की गई। सभा का संचालन शहजाद मलिक ने किया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। सभा का मुख्य मुद्दा हाल ही में मंडी पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज का था, जिसमें महिला किसानों के साथ भी दुर्व्यवहार की खबरें सामने आई हैं। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने गहरे दुख व्यक्त करते हुए कहा, “बड़े ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि किसान अन्नदाता है और पूरे देश का पेट पालने का काम कर रहा है। उसके बाद भी किसान को पुलिस की लाठी खानी पड़ रही है।” उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को किसानों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश बताया और स्पष्ट किया कि ऐसी कोशिशें सफल नहीं होंगी।

चौधरी तोमर ने कहा कि 2 जुलाई को होने वाली महापंचायत में इस लाठीचार्ज का कड़ा जवाब दिया जाएगा और किसानों के सम्मान को सर्वोपरि रखा जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुजफ्फरनगर क्रांतिकारी की धरती है और भाकियू (तोमर) किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लाठीचार्ज के दौरान पुलिस के क्रूर रवैये पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मंडी पुलिस द्वारा निहत्थे किसानों और महिलाओं को घसीटकर पीटा गया, जिसके कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने इन वायरल तस्वीरों का हवाला देते हुए राजकुमार दरोगा, विनोद सिपाही, तेजबीर सिपाही और धनेश सिपाही पर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी मौजूद थे और निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज कर पुलिस अपनी बहादुरी का परिचय दे रही थी।

चौधरी संजीव तोमर ने सरकार और मुजफ्फरनगर प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “इतना बड़ा मामला होने के बाद हमारी सरकार और मुजफ्फरनगर प्रशासन मौन है।” उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि यह मांग पूरी नहीं होती है, तो संगठन पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के लिए गाजीपुर बॉर्डर की तर्ज पर कप्तान ऑफिस पर अनिश्चितकालीन पंचायत करेगा, चाहे कुछ भी हो।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी, कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान, पवन त्यागी, दीपक तोमर, हनी चौधरी, अमित किलशना त्यागी, विकास त्यागी, प्रदीप त्यागी, कालू राम त्यागी, प्रमोद त्यागी, सचिन त्यागी, रजनीश त्यागी, नरेन्दर त्यागी, नौ बहार, यशपाल कश्यप, रामकुमार जाटव सहित सैकड़ों की संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने सभी किसानों से आगामी 2 जुलाई को इस ‘किसान सम्मान बचाओ महापंचायत’ में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img