जनवाणी संवाददाता |
शामली: एक विवाहिता अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने पहुंची तो उसके पति ने अपने परिजनों के साथ विवाहिता को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद विवाहिता और उसके ब्वायफ्रेंड को पेड़ से बांधकर पीटा गया। वहीं विवाहिता की शिकायत पर पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शामली के एक गांव निवासी विवाहिता की शादी झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई में हुई है। तीन महीने से पति से विवाद के चलते विवाहिता अपने मायके में रह रही है। विवाहिता का एक ब्वायफ्रेंंड है। बुधवार को विवाहिता अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान उसका पति और चाचा ससुर वहां पहुुंच गए और दोनों को पकड़ लिया तथा पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई की।
शोर शराबा होने पर राहगीरों के पहुंचने पति चेतावनी देते हुए चला गया। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। विवाहिता की तहरीर पर पति व चाचा ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

