Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

लंदन से आई एक और महिला संक्रमित

  • संक्रमण के चलते एक की मौत, 70 नए केस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लंदन से आयी एक और महिला संक्रमित पायी गयी है। वहीं, दूसरी ओर शनिवार को संक्रमण के 70 अन्य नए केस मिले हैं। एक संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गयी। ए-ब्लॉक 151 शास्त्रीनगर निवासी 72 वर्षीय शख्स को संक्रमण के चलते आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। डाक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने अपडेट जारी करते हुए 70 नए केस व एक की मौत की जानकारी दी। वहीं, दूसरी ओर टीपीनगर के संत विहार में जहां ब्रिटेन से परिवार आया हुआ है, शनिवार को वहां संक्रमण के आठ अन्य केस मिले हैं। कोरोना संक्रमण का बड़ा हमला कंकरखेड़ा क्षेत्र में भी हुआ है। यहां अलग-अलग इलाकों में संक्रमण के कुल नौ केस मिले हैं।

गंगानगर में संक्रमण के छह केस मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों की सूची में छात्र, नौकरी पेशा, कामकाजी घरेलू महिलाएं आदि भी शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि टीपीनगर के संत विहार में जो नए केस शनिवार को मिले हैं, सभी को कोरोना आइसोलेशन वार्ड में अलग-अलग स्थानों पर भर्ती करा दिया गया है। इनके कांटेक्ट ट्रेसिंग करायी जा रही है। सर्विलांस की टीमें वहां के हालात पर बराबर नजर रखे हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img