Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Weather Update: अचानक बदला मौसम, दिल्ली-NCR में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 4 जुलाई की सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आधी रात के बाद हुई हल्की बारिश ने जहां गर्मी से कुछ राहत दी, वहीं उमस में इजाफा भी हो गया है। सुबह से ही आसमान में बादलों और सूर्य देवता के बीच आंख मिचौली जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

किन इलाकों में हो सकती है बारिश?

IMD की जारी चेतावनी के मुताबिक दिल्ली के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में बारिश हो गई। रोहिणी, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइन्स, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, विवेक विहार, पटेल नगर, राजौरी गार्डन, प्रीत विहार, लाल किला, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक और आईटीओ के अलावा NCR के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन और इंदिरापुरम क्षेत्र में भी बारिश हुई।

आज का तापमान

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह से ही नमी बढ़ने के कारण उमस भरे मौसम ने लोगों को परेशान कर रहा है।

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

हालांकि शुक्रवार के लिए कोई बड़ी चेतावनी नहीं जारी की गई है, लेकिन शनिवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि तेज बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में तेजी से बदलाव हो सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img