जनवाणी संवाददाता
शामली: बलवा चौराहे पर अज्ञात ट्रक ने एक अर्टिका गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई जबकि महिला पुरूषों समेत छह लोग घायल हुए हैं। रात में ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत में उन्हें रैफर कर दिया गया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह के गांव संघाटेडा निवासी अकबर अपने रिश्तेदारी में मंसूदा, समरयाना, दिलशाना, मेफरीन, शहनुमा और डेढ साल की बच्ची महक पुत्री मसरूफ निवासीगण धलापडा थाना गंगोह के साथ गुरुवार को कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा में एक रिश्तेदारी में आए थे। देर रात को सभी लोग अर्टिका गाड़ी से वापस गंगोह के लिए रवाना हुए थे। हाइवे बायपास पर जैसे ही कार सवार शामली कोतवाली क्षेत्र में बलवा चौराहे पर पहुंचे तो अज्ञात ट्रक ने कार में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और क्रेन के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान डेढ साल की बच्ची महक की मौत हो गई थी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें हायर सैंटर रैफर किया गया। देर रात में ही परिजन व रिश्तेदार भी अस्पताल में पहुंच गए थे

