नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी ‘नो किस पॉलिसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। भले ही सलमान खान एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पर्दे पर किसिंग सीन से वह आज भी दूर रहते हैं। हाल ही में वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में उनके भाई अरबाज खान ने इसका दिलचस्प कारण बताया है।
कपिल शर्मा शो पर हुआ खुलासा
यह किस्सा तब सामने आया जब सलमान खान अपने भाई अरबाज के साथ कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। जब कपिल ने उनसे पूछा कि वह फिल्मों में किस सीन क्यों नहीं करते, तो सलमान ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया, “देखो किस तो मैं करता नहीं स्क्रीन पे, तो मुझे कोई फर्क पड़ता नहीं।”
इस पर अरबाज खान ने चुटकी लेते हुए कहा, “वह ऑफ स्क्रीन इतनी किस कर लेते हैं कि स्क्रीन पर करने की जरूरत ही नहीं पड़ती।” इस मजेदार जवाब पर स्टूडियो में मौजूद सभी लोग ठहाका मारकर हंस पड़े, और खुद सलमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
क्या कभी टूटी थी ‘नो किस पॉलिसी’?
फिल्मी गलियारों में अक्सर चर्चा होती रही है कि सलमान खान ने अपने इस नियम को 1996 में आई फिल्म ‘जीत’ में तोड़ा था, जब उन्होंने करिश्मा कपूर को किस किया था। हालांकि कई लोगों का मानना है कि वह सीन ठुड्डी पर हल्के से किस का था, और तकनीकी रूप से ‘नो किस पॉलिसी’ आज भी कायम है।
‘टाइगर जिंदा है’ में भी किया था इनकार
खबरों के मुताबिक 2017 में फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के दौरान उन्हें कैटरीना कैफ के साथ एक किसिंग सीन करने को कहा गया था, लेकिन सलमान ने स्पष्ट तौर पर इनकार कर दिया था।
‘बैटल ऑफ गलवां’ में दमदार लुक
इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उन्हें एक भारतीय सैनिक के रूप में देखा जाएगा। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें सलमान खून से लथपथ, बेहद जोशीले अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, और यह 2020 में भारत-चीन सीमा पर हुए संघर्ष पर आधारित है।

