Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: दामाद की ससुराल में ईंटों से पीट पीट कर हत्या,युवती के भाई ने दिया घटना कोअंजाम

जनवाणी संवाददाता |

रटौल: नगलाबड़ी गांव में सोमवार रात्रि घर के विवाद के बाद बीच बचाव में आये युवती के पति पर साले ने ईंटों से प्रहार कर घायल कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तुरंत खेकड़ा पीएचसी भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी व सीओ खेकड़ा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नगलाबड़ी निवासी कवंरपाल की पुत्री आरती की शादी किरठल गांव में हुई थी। आरती के आठ साल का बेटा भी है। वहीं उसका ससुराल वालो से दहेज उत्पीड़न को लेकर मुकदमा चल रहा है। जिसके चलते उसने दो वर्ष पहले अहैड़ा निवासी 28 वर्षीय विकास पुत्र रामसिंह से मंदिर में शादी कर ली थी और उसके साथ खेकड़ा किराये के मकान में रह रही थी। आरती ने बताया कि उसके हाथ में दर्द होने के कारण वह नगलाबड़ी अपने परिजनों के पास आयी हुई थी और तीन दिन से नगलाबड़ी में ही थी। उसका पति विकास भी रोजाना नगलाबड़ी आ जाता था। उसने बताया कि सोमवार रात्रि उसका भाई आकाश पुत्र कवंरपाल माता पिता के साथ मारपीट कर रहा था।

जिससे वह उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ी तो भाई ने उस पर भी हाथ छोड़ दिया। जिससे विकास बीच में आ गया और आरती के साथ मारपीट का विरोध करने लगा। जिससे घर के बाहर आरोपी आकाश ने विकास पर ईंटों से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गम्भीर अवस्था में खेकड़ा पीचसी पर भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी एनपी सिंह और सीओ रोहन चौरसिया मौके पर पहुंच गये और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगलाबड़ी में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img