Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

विलियमसन का अर्धशतक 

 

  • न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर बनाए 222 रन 

माउंट मोनगानुई , एपी: कप्तान केन विलियमसन के नाबाद 94 रन और रोस टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी ने न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को स्टंप तक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

टेलर ने 70 रन बनाए और विलियमसन ने हेनरी निकोल्स के साथ 89 रन की अटूट साझेदारी निभाई जो स्टंप तक 42 रन बनाकर खेल रहे थे, तब न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 222 रन बना लिए थे। विलियमसन तब क्रीज पर उतरे थे जब केवल तीन गेंद ही फेंकी गई थी और वह 86.3 ओवर तक क्रीज पर बने रहे और न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ाया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने घसियाली पिच पर गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद शाहीन अफरीदी ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। टॉम लाथम चार रन बनाकर पारी की तीसरी गेंद पर ही रवाना हो गए जबकि टॉम ब्लंडेल पांच रन बनाकर आउट हुए । इस समय न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 13 रन था। मोहम्मद अब्बास ने अपने पहले 11 ओवर में केवल 10 रन दिए थे। विलियमसन और टेलर ने फिर मिलकर पारी आगे बढ़ाई। टेलर ने 34वां टेस्ट अर्धशतक जमाया जो उनके कैरियर का दूसरा सबसे धीमा पचासा भी है जिसके लिए उन्होंने 127 गेंदों का सामना किया। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके जड़े। वहीं विलियमसन ने 154 गेंद में अपना 33वां अर्धशतक बनाया। विलियमसन और टेलर टेस्ट में 150 से ज्यादा बार साथ में बल्लेबाजी कर चुके हैं और 3000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। टेलर का यह सभी प्रारूपों में रिकॉर्ड 438वां मैच है जिससे उन्होंने डेनियल विटोरी के 437 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img