Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Son Of Sardaar 2 Trailer: ‘सन ऑफ सरदार 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, नए अवतार में दिखे अजय देवगन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार फिर अपने एक्शन और कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर आज आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया गया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। यह फिल्म 2012 में आई सुपरहिट कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उसी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसका दूसरा भाग बनाया है।

क्या है ट्रेलर में?

दरअसल, लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अजय देवगन और वामिका गब्बी एक जोड़े की शादी कराना चाहते हैं। हालांकि उनकी शादी में कई अड़चनें आती हैं। ट्रेलर में अजय देवगन और वामिका गब्बी का रोमांस भी दिखा है। ट्रेलर में संजय मिश्रा और रवि किशन अलग अंदाज में नजर आए हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन ने एक चालाक सरदार का किरदार निभाया है। हालांकि ट्रेलर के आखिर में वह अपने मकसद के लिए गंभीर हो जाते हैं।

अजय का इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट

बता दें कि, इससे पहले 23 जून को अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का एक मोशन पोस्टर जारी किया था। इसमें एक्टर के कड़े से बिजली निकलती नजर आ रही थी। अजय का यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया था। मोशन पोस्टर के साथ अजय देवगन ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें अजय निडर नजर आ रहे थे।

ये कलाकार है शामिल

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा हैं। एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म साल 2012 की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा होंगे।

25 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

बताया जा रहा है कि सबसे पहले इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2024 में एडिनबर्ग में हुई थी। यहां 50 दिनों तक शूटिंग हुई। इसके बाद इसकी शूटिंग यूनाइटेड किंगडम के लंदन में हुई। फिल्म की शूटिंग पंजाब में भी हुई। अप्रैल 2025 को, कुबरा सैत ने अपनी डबिंग पूरी की।
यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img