Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: आशा कार्यकत्री की गोली मारकर हत्या, शव बोरे में बंद मिला

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: बड़ौत कोतवाली क्षेत्र राजपुर खामपुर गांव निवासी एक आशा कार्यकत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। वह घर से किसी व्यक्ति से रुपये लेने के लिए गई की। तब से उसका कोई पता नहीं लग रहा था। सुबह उसका शव पुलिस ने बड़ौत में एक मकान से बोरे में भरा हुआ बरामद किया।

राजपुर खामपुर निवासी चश्मवीर की पत्नी अंजलि गांव की आशा कार्यकत्री थी। वह घर से भूपेंद्र नामक युवक से रुपए लेने के लिए कहकर गई थी। वह शनिवार सायं तक नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। खोजबीन के दौरान उसका शव एक बड़ोद में पूरी यमुना नहर के पास भूपेंद्र के मकान के कमरे में प्लास्टिक बोरे में बंद मिला। संभावना जताई जा रही है कि हत्यारा महिला के शव को कहीं फेंकने की तैयारी में था। महिला के पति चश्मवीर ने बताया कि वह अंजलि की खोज में अपने पुत्र के साथ बड़ौत में भूपेंद्र के मकान पर पहुंचे तो वहां अंजालि का शव बोरे में बंद मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी। चश्मवीर ने भूपेंद्र मूल निवासी टिटौली जिला शामली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव पर रगोली लगने के निशान थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img