Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

Sports News: ऋषभ पंत चोटिल, इंग्लैंड के खिलाफ Test Series से बाहर,ध्रुव जुरेल करेंगे Wicketkeeping

मैनचेस्टर टेस्ट में गेंद लगने से हुआ फ्रैक्चर, 6 हफ्ते का आराम जरूरी

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान उनके अंगूठे में फ्रैक्चर पाया गया है। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम 6 हफ्ते तक पूरी तरह आराम की सलाह दी है। उनकी जगह अब ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कैसे लगी चोट?

मैच के 68वें ओवर की चौथी गेंद पर पंत ने क्रिस वोक्स की बॉल पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद बल्ले को चकमा देते हुए सीधे उनके दाहिने पैर पर लग गई। गेंद की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पंत तुरंत ज़मीन पर गिर पड़े और दर्द से कराह उठे।

फिजियो कमलेश जैन ने मैदान पर पहुंचकर उनका इलाज शुरू किया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण उन्हें मिनी एंबुलेंस बग्गी के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया। बाद में मेडिकल स्कैन में पैर की उंगलियों में फ्रैक्चर और खून बहने की पुष्टि हुई।

इंग्लैंड ने गंवाया रिव्यू, भारत ने गंवाया पंत

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान इंग्लैंड ने एलबीडब्ल्यू की अपील पर DRS लिया, लेकिन गेंद पैर से लगी थी, बल्ले से नहीं, इस वजह से इंग्लैंड को रिव्यू गंवाना पड़ा। लेकिन इससे बड़ा नुकसान भारत को हुआ क्योंकि पंत को 48 गेंदों पर 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

पहले से ही चोटिल थे पंत

गौरतलब है कि ऋषभ पंत पिछले टेस्ट मैच में ही उंगली की चोट से जूझ रहे थे, और अब इस ताज़ा चोट ने उनकी पूरी सीरीज में वापसी की संभावना खत्म कर दी है।

टीम इंडिया पर पड़ेगा असर?

ऋषभ पंत की यह चोट भारतीय टीम के संतुलन को बिगाड़ सकती है, खासकर जब सीरीज निर्णायक दौर में है। उनकी जगह युवा ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जुरेल इस चुनौती को कैसे संभालते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img