Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: मिर्जापुर थाना पुलिस की हिस्ट्रीशीटर गोकशों से हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से घायल दो बदमाश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मिर्जापुर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने घायलों को मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैर में गोली लगी। मौके से तमंचे, कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं । 

शनिवार को सीओ बेहट मुनीश चंद ने बताया कि बीती रात उपनिरीक्षक बिजेन्द्र सिंह थाना मिर्जापुर मय पुलिस टीम ग्राम रायपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम नौसेरा की ओर से एक सिल्वर रंग की बिना नंबर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। 

पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया और सूचना पर हथिनीकुंड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येन्द्र शर्मा मय पुलिस बल ने सामने से घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश मोटरसाइकिल को जंगल की ओर मोड़कर भागने लगे लेकिन बाइक फिसलने से गिर गए। इसके बाद उन्होंने झाड़ियों की आड़ में दोबारा पुलिस पर गोलियां चलाईं। 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे मौके पर ही दबोच लिए गए।घायल बदमाशों की पहचान जावेद पुत्र रहीश निवासी महमूदपुर माजरा और नदीम पुत्र समीम निवासी रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है। दोनों थाना मिर्जापुर के सक्रिय हिस्ट्रीशीटर हैं और गौकशी समेत कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहे थे।

पुलिस ने मौके से दो तमंचे 315 बोर, चार जिंदा व दो खोखा कारतूस, सिल्वर रंग की बिना नंबर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और कुल्हाड़ी, छुरी, रस्सी जैसे गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मिर्जापुर में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

सीओ मुनीश चंद ने बताया कि दोनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के गौकश हैं, जिन पर गैंगस्टर, एनडीपीएस, आम्र्स एक्ट और गौवध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में गौकशी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। 

पुलिस टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए इन्हें मुठभेड़ के दौरान दबोचा है।पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना मिर्जापुर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img