Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

कठुआ आपदा: मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा, सरकार ने किया पुनर्वास पैकेज का ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हाल ही में बादल फटने और भूस्खलन की भयावह घटनाओं में 7 लोगों की मौत और कई घायल हो गए। अब सरकार ने पीड़ितों की मदद के लिए वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1 लाख और मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

घर क्षति पर भी मिलेगी राहत

आपदा में क्षतिग्रस्त घरों को लेकर भी सरकार ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

पूरी तरह क्षतिग्रस्त घर: ₹1 लाख

गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त घर: ₹50 हजार

आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घर: ₹25 हजार

सीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया पर कहा “यह सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष और SDRF फंड के अतिरिक्त दी जा रही है। उद्देश्य है कि प्रभावित परिवार अपना जीवन पुनः आरंभ कर सकें।”

केंद्र सरकार ने भेजे हेलीकॉप्टर, 6 घायलों को पठानकोट शिफ्ट किया गया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने भी तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया है। गंभीर रूप से घायलों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से नजदीकी पठानकोट स्थित मामून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री ने कहा “घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तैनात की गई है। डीआईजी शिव कुमार शर्मा घटनास्थल पर मौजूद हैं और लगातार संपर्क में हैं।”

सेना ने संभाला मोर्चा, बचाव कार्य जारी

भारतीय सेना की टुकड़ियाँ भी मौके पर पहुंच गई हैं। राइजिंग स्टार कोर ने बताया कि जवान बचाव कार्य, राहत वितरण और मेडिकल सहायता में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा गया”हम वहां हैं, लोगों को बचा रहे हैं, उन्हें भोजन, देखभाल और उम्मीद दे रहे हैं।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img