Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

Nakuul Mehta: नकुल मेहता के घर नन्ही परी का आगमन, दूसरी बार पिता बने अभिनेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता नकुल मेहता के घर खुशियों का माहौल है। उनकी पत्नी ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। इसके साथ ही नकुल दूसरी बार पिता बने हैं। अभिनेता ने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की। पोस्ट में नकुल ने परिवार की इस नई खुशी को बेहद खूबसूरती से व्यक्त किया और सभी का आशीर्वाद भी मांगा।

नकुल ने लिखा

अपनी नवजात बच्ची के साथ बिताए खूबसूरत पलों को साझा करते हुए नकुल ने लिखा, “वह आ गई है। सूफी को आखिरकार उसकी रूमी मिल गई। हमारे दिल पूरे हो गए हैं। 15 अगस्त 2025। आपका काम प्यार की तलाश करना नहीं है, बल्कि अपने भीतर उन सभी बाधाओं को खोजना है जो उसके खिलाफ खड़ी की हैं।”

नकुल ने तीन तस्वीरों की शेयर

नकुल ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है। इसमें पहली तस्वीर उनके बेटे सूफी की है, जिसमें वह अपनी छोटी बहन को गोद में लिए हुए है। दूसरी तस्वीर में नकुल नवजात बच्ची के पास बैठे हैं। बच्ची पालके में है और नकुल आंखे बंद किए उसके पास बैठे हैं। उनके चेहरे पर एक सुकून और प्रार्थना का भाव साफ दिख रहा है। तीसरी तस्वीर में नकुल और उनकी पत्नी जानकी मुस्कुराते हुए सेल्फी ले रहे हैं। ये तस्वीर बेटी के जन्म से ठीक पहले ली गई है।

इस साल की शुरुआत में प्रेग्नेंसी की दी थी जानकारी

नकुल ने इस साल की शुरुआत में पत्नी जानकी की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी और अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। नकुल और जानकी जनवरी 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का एक बेटा भी है। अब शादी के 13 साल बाद कपल दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बने हैं।

टेलीविजन शो में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए अभिनेता

वर्कफ्रंट की बात करें तो नकुल मेहता टेलीविजन के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं। वो ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’, ‘इश्कबाज’, ‘दिल बोले ओबेरॉय’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे टेलीविजन शो में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img