Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Meerut New: गोटका से प्रेमी संग फरार युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर की शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर (मेरठ): गोटका गांव की एक युवती जो एक सप्ताह पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, ने आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया है। खास बात यह रही कि मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाली युवती शाजिया ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपने प्रेमी रिंकू से विवाह किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया शादी का फोटो वीडियो

शादी के बाद युगल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के फोटो और वीडियो साझा किए हैं। वीडियो में युवती ने स्वयं को बालिग बताते हुए कहा है कि उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया और रिंकू के साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह किया है।

थाने में एफआईआर दर्ज कराई

इस प्रेम प्रसंग और कथित अपहरण के मामले में युवती के परिजनों द्वारा युवक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लेकिन युवती के बालिग होने और स्वेच्छा से जाने की बात सामने आने के कारण पुलिस कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर सकी।

हालांकि यह मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गोटका गांव में बीते कुछ दिनों से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। अब सोशल मीडिया पर विवाह के प्रमाण सामने आने के बाद परिजनों को भी शादी की जानकारी मिल गई है।

युवती के बयान और वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। गांव में किसी प्रकार की सांप्रदायिक तनाव की स्थिति से निपटने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

फिलहाल दोनों प्रेमी युगल कहीं अज्ञात स्थान पर रह रहे हैं। पुलिस और प्रशासन इस मामले पर नजर बनाए हुए है ताकि गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img