Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Meerut Crime News: गोकशी के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश वसीम कुरैशी मुठभेड़ में घायल

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ (जानी खुर्द): मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोकशी के मुकदमे में वांछित और ₹25,000 का इनामी अपराधी वसीम कुरैशी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, अलसुबह वसीम कुरैशी शेखपुरी रजवाहे के पास मोटरसाइकिल से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। तभी जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर और उनकी टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वसीम ने रुकने की बजाय पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वसीम कुरैशी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके से उसे पकड़कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा क्या बोले?

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वसीम कुरैशी पर गोकशी समेत गंभीर अपराधों में 10 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी नई वारदात को अंजाम देने जा रहा था या नहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img