Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ की सत्ता की जंग में बाज़ी मार ले गया ये कंटेस्टेंट, बना पहला कप्तान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘बिग बॉस 19’ का आगाज़ होते ही घर के भीतर सत्ता की जंग शुरू हो गई है। इस बार शो का थीम ‘डेमोक्रेसी’ (लोकतंत्र) रखा गया है, जिसके चलते घरवालों को अपना पहला लीडर/कप्तान चुनने का मौका दिया गया। शुरुआत से ही घर के अंदर कामकाज और खाने-पीने को लेकर खींचतान चल रही थी। हर कोई चाहता था कि कोई ऐसा सदस्य आगे आए, जो पूरे घर को अनुशासन में रख सके और काम बराबरी से बंटवाए। अब ‘बिग बॉस 19’ को अपना पहला कप्तान मिल गया है, आखिर कौन है वो और कैसे चुना गया, चलिए जानते हैं।

कुनिका ने हासिल किया कप्तानी का खिताब

पहली कप्तानी की रेस में घरवालों की तरफ से अशनूर, कुनिका और अभिषेक को चुना गया था। टास्क के तहत इन्हें घर की टाइल्स को पेंट करने का काम सौंपा गया। खास बात यह रही कि हर कंटेस्टेंट को एक-एक सब्स्टीट्यूट चुनने की छूट दी गई। अशनूर ने जीशान पर भरोसा जताया जबकि कुनिका ने बसीर को अपना प्रतिनिधि बनाया। बिग बॉस के अपडेट्स देने वाले पेज ‘द खबरी ट्वीट्स’ के मुताबिक ये मुकाबला काफी रोमांचक तरीके से चला और आखिरकार कुनिका ने अपने शांत दिमाग और रणनीति के दम पर कप्तानी का खिताब हासिल कर लिया।

गौरव और जीशान के बीच हुई तीखी बहस

जहां एक ओर कप्तानी टास्क पर सबका ध्यान था, वहीं दूसरी ओर गौरव और जीशान के बीच तकरार ने माहौल को गर्म कर दिया। वजह बनी घर का खाना। जीशान द्वारा मूंगफली खाने पर गौरव ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। अमाल ने इस दौरान जीशान का पक्ष लिया और कहा कि जब बाकी सबने भी खाया तो उन्हें दोषी ठहराना ठीक नहीं। बात यहीं खत्म नहीं हुई, जीशान ने गौरव पर तंज कसते हुए कहा कि वे हमेशा कुछ लोगों को साथ लेकर चलते हैं और अकेले फैसले लेने से बचते हैं। यह नोकझोंक भले ही कप्तानी से जुड़ी न रही हो, लेकिन घरवालों के बीच खींचतान की तस्वीर साफ कर गई।

क्यों खास कुनिका का कप्तान बनना?

कुनिका सदानंद टीवी और फिल्मों में अपने सशक्त किरदारों के लिए जानी जाती रही हैं। घर के पहले कप्तान के तौर पर उनका चुना जाना इस बात का संकेत है कि वह शुरुआत से ही मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। शो का थीम लोकतंत्र है, इसलिए कप्तान बनना केवल पावर पाना नहीं बल्कि घरवालों को मैनेज करना और सही दिशा देना भी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कुनिका अपने इस रोल को कितनी सफलतापूर्वक निभा पाती हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: पल्लवपुरम थाने का दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | कंकरखेड़ा: पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल...

Delhi: दिल्ली से पंजाब तक ‘शीश महल’, भाजपा नेता ने किया AAP पर हमला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट...

UP Weather: उत्तर प्रदेश में लू का असर, 45 जिलों में दिन और रात के लिए चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम...

SSC Stenographer 2026 : नोटिफिकेशन जारी, 15 मई तक आवेदन का मौका, जुलाई-अगस्त में होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img