जनवाणी ब्यूरो।
नई दिल्ली: दिल्ली में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। मध्य दिल्ली के फैज रोड इलाके में हुई इस वारदात में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घटना तड़के करीब 2:30 से 3 बजे के बीच की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।
करोल बाग के कालका दास चौक के पास हुई इस गोलीबारी के बाद फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

