Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: बरसात के मौसम में नदी से लकड़ी पकड़ना हो सकता है जानलेवा, जिला प्रशासन ने एडवाजरी जारी कर दी चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिलाधिकारी मनीष बंसल के दिशा-निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन को नदी किनारे जाने और नदी में उतरकर लकड़ी पकड़ने या निकालने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है। प्रशासन का कहना है कि हाल के दिनों में कुछ लोग नदी में उतरकर लकड़ी निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जो अत्यंत खतरनाक है और जानलेवा साबित हो सकता है।जिला आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में नदियों का बहाव तेज और गहराई अधिक है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति नदी में उतरता है तो दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से आमजन को सतर्क रहना चाहिए और लकड़ी अथवा ईंधन की आवश्यकता होने पर इसे केवल बाजार या अधिकृत स्थान से ही प्राप्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को हर हाल में नदी किनारे अकेले न जाने दें तथा यदि कोई व्यक्ति नदी में उतरने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे तो उसे तुरंत रोकें और समझाएँ। आपात स्थिति में तत्काल डायल 100, 112 या 108 अथवा स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील भी की गई है।पंकज मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि लकड़ी पकड़ने के लिए नदी में उतरना या तेज बहाव के समय किनारे पर खड़ा होना गंभीर खतरे को न्योता देना है। बरसात के मौसम में फिसलन और तेज धार दोनों ही दुर्घटना की संभावना को बढ़ा देते हैं। उन्होंने जनता से कहा कि प्रशासन द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्ड और घोषणाओं की अनदेखी न करें और बच्चों को नदी में नहाने या खेलने से भी सख्ती से रोकें।जिला आपदा विशेषज्ञ ने कहा कि यह एडवाइजरी जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से जारी की गई है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्वयं निर्देश दिए हैं कि आमजन को लगातार जागरूक किया जाए और लोगों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और सभी की जिम्मेदारी है कि वे इस चेतावनी को गंभीरता से लें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img