Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Meerut News: शहर में विकास की रफ्तार और हुई तेज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले ईपीसी (इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान) मोड पर चल रहे प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग शुरू हो गई है। मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को रफ्तार देने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को लखनऊ से आई लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की विशेष टीम ने कई प्रमुख प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले सरधना स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का जायजा लिया। करीब 304 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 30 प्रतिशत कार्य को नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि तय समय पर निर्माण कार्य समाप्त कर इसे खिलाड़ियों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। इसके बाद टीम ने शास्त्री नगर में पीएसी के पास पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया। यहां ट्रेनिंग स्कूल के साथ नए भवन निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। लगभग 184 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में कई आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं शामिल की जा रही हैं, ताकि प्रदेश पुलिस को बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकें। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हितेंद्र सिंह ने बताया कि ने बताया कि सीएम ग्रेड के जरिए 50 करोड़ से अधिक लागत वाले सभी विकास कार्यों की मॉनिटरिंग ईपीसी मोड पर की जा रही है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और प्रोजेक्ट समय से पूरे हों। निरीक्षण में हापुड़ और गाजियाबाद के प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि सीएम की प्राथमिकता वाले ये प्रोजेक्ट प्रदेश की शिक्षा, खेल और पुलिस प्रशिक्षण प्रणाली को नई दिशा देंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img