Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Subhash Ghai: शिक्षक दिवस पर सुभाष घई हुए भावुक, गुरु ओशो को किया याद, लिखा भावुक नोट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने अपने गुरु और मित्र ओशो को याद किया। सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर ओशो की एक तस्वीर शेयर की और उनके प्रति अपने सम्मान व भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा।

सुभाष घई ने तस्वार शेयर कर लिखा कैप्शन

आज सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ओशो की तस्वीर साझा की और लिखा कि ओशो पिछले 40 साल से उनके विचारों को प्रेरित करते रहे हैं। सुभाष ने इस खास तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मेरे अभिन्न मित्र और मेरे गुरु ओशो, जो पिछले 40 वर्षों से मुझे जीवन के हर तरह के दर्शन, लोगों, ऊर्जाओं और सत्य के पीछे छिपे सत्य से हर रोज मनोरंजन करते हैं।’ आगे सुभाष ने लिखा ओशो कहते हैं, ‘मेरी बात सुनो, पर मेरा अनुसरण मत करो। बस स्वयं साक्षी बनो।’ आगे सुभाष ने लिखा, ‘शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। ओशो स्पष्टता के साथ विचारों की नई धारा के साथ भारत का निर्माण करेंगे। मुझे लगता है आज।’

सुभाष घई का करियर

सुभाष घई बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। उन्होंने 1980 और 1990 के दशक के सबसे सफलों का निर्देशन और निर्माण किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में की थी, लेकिन बाद में निर्देशन में आए और ‘कालीचरण’ से शुरुआत की। उन्होंने बॉलीवुड में ‘शोमैन’ के रूप में जाना जाता है। उनकी सफल फिल्मों में ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘परदेस’ और ‘ताल’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 1982 में मुक्ता आर्ट्स की स्थापना की और व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल नामक एक फिल्म संस्थान भी खोला है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img