Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: हाईवे पर थार सवार दो युवकों पर हमला, पैरों में मारी गोली

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नकुड़ थाना क्षेत्र के अंबाला हाईवे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय सनसनी फैल गई जब ढाबे पर खाना खा रहे दो युवकों पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने दोनों के साथ मारपीट करने के बाद उनके पैरों में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।घटना थाना नकुड़ क्षेत्र के न्यू महादेव ढाबे पर घटी। जानकारी के अनुसार, दो युवक अपनी थार कार से पहुंचे थे और खाना खा रहे थे। तभी अचानक दो मोटरसाइकिलों पर सवार 5 से 6 युवक वहां पहुंचे। कुछ ही देर में कहासुनी के बाद हमलावरों ने युवकों को पीट-पीटकर घायल कर दिया और फिर उनके पैरों में गोली मार दी।

सूचना मिलते ही नकुड़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

क्षेत्राधिकारी नकुड़ अशोक सिसोदिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। फिलहाल कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए दैनिक जनवाणी समाचार पत्र।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img