Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: जीएसटी सुधारों से मिलेगी बड़ी राहत: चौधरी भूपेंद्र सिंह

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर जीएसटी सुधारों के रूप में देशवासियों को एक बड़ा और ऐतिहासिक उपहार दिया है। उन्होंने यह बात आज श्रीराम चौक और नेहरू मार्केट में व्यापारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में कही।

चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जीएसटी स्लैब में किए गए इस बदलाव से कृषि उपकरण, दवाइयां और खाने-पीने की चीजें सस्ती होंगी, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने इस कदम को ‘युगांतकारी’ और ‘ऐतिहासिक’ बताया। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स में छूट देकर लोगों को बड़ी राहत दी थी, और अब जीएसटी रिफॉर्म्स से करोड़ों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने सभी पक्षों, जिसमें किसान, व्यापारी और आम जनता शामिल हैं, का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों को लेकर सभी वर्गों में, खासकर व्यापारियों में, काफी उत्साह है और वे प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान, विभिन्न व्यापारिक संगठनों और व्यापारियों ने चौधरी भूपेंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और पूर्व महापौर संजीव वालिया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Raghav Chadha: राघव चड्ढा का BJP में जाना सोशल मीडिया पर पड़ा भारी, 10 लाख से ज्यादा घटे फॉलोअर्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में...

Meerut News: पल्लवपुरम थाने का दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | कंकरखेड़ा: पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल...

Delhi: दिल्ली से पंजाब तक ‘शीश महल’, भाजपा नेता ने किया AAP पर हमला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट...
spot_imgspot_img