Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Raj Kundra: राज कुंद्रा धोखाधड़ी केस, मैनेजमेंट संभालने वाले राजेंद्र भुटाडा को EOW ने भेजा समन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। उनपर करीब 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इसी मामले में उनसे आर्थिक अपराध शाखा (EOW) पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब EOW ने इस केस में राज कुंद्रा के एक करीबी को समन भेजा है, जो उनके प्रबंधन (मैनेजमेंट) को संभालता है।

कब होगी पूछताछ

मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल राजेंद्र भुटाडा को समन भेजा है। इस मामले में उनसे 25 सितंबर को पूछताछ की जाएगी।

अभी तक क्या हुआ?

ईओडब्ल्यू ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ बीते दिनों लुक आउट सर्कुलर जारी किया था, ताकि दोनों की यात्रा का विवरण मिल सके। ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की थी कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था। अब आए दिन इस खबर पर नई-नई अपडेट आ रही है।

पूरा मामला क्या है?

दरअसल, कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया था। लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में 60.48 करोड़ रुपये लगाए थे। उनका इल्जाम है कि शिल्पा और राज ने इस पैसे को कंपनी में लगाने के बजाए खुद पर खर्च कर लिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img