नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प बनता जा रहा है। शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक अमाल मलिक इन दिनों चर्चा में हैं। घर के अंदर उनकी नजदीकियां तान्या मित्तल के साथ बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए एक प्रोमो में अमाल मलिक को इश्क के अहसास के बारे में बात करते हुए देखा गया।
‘उम्मीद है कि ये प्यार दो तरफा होगा’
हम अपनी लाइफ के ऐसे फेज में कभी चले जाते हैं, जब बहुत उदास हो जाते हैं। किसी से बात करने का मन नहीं होता। तब हमारी जिंदगी में ऐसा शख्स आता है, जो दिल को छू जाता है। ये इंसान मेरी जिंदगी में आना ही था तो पहले क्यों नहीं आया। पहले मिलते तो ज्यादा वक्त होता, ज्यादा प्यार कर पाता। ऐसा इंसान बिल्कुल है, जो मेरी दिल की धड़कनों को तेज कर देता है। फिलहाल तो यह प्यार एक तरफा है। लेकिन जब मैं बिग बॉस के घर से बाहर जाऊंगा तो उम्मीद है कि ये प्यार दो तरफा होगा।’ आगे वह कहते हैं, ‘क्यों आज तक तू मुझसे दूर था?’
अमाल मलिक ने किया क्लीयर
अपनी बातों से अमाल मलिक ने इतना तो जरूर क्लीयर कर दिया कि ‘बिग बाॅस 19’ के घर के अंदर उनका प्यार मौजूद नहीं है। वह जिसे इश्क करते हैं, वह बिग बॉस के घर के बाहर है। उस इंसान से मिलने की चाहत अब अमाल मलिक को है।
ये कंटेस्टेंट्स हैं शामिल
इन दिनों शो ‘बिग बॉस 19’ में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं। तान्या और अमाल की ऑडियंस के बीच काफी चर्चा है।

