Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Muzaffarnagar News: मिशन शक्ति पर खुलकर बोले एसएसपी संजय कुमार वर्मा, ओजस्वी मातृशक्तियों एवं पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

मीरापुर: कस्बे के प्रतिष्ठित आईपीईटी कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार को प्रसिद्ध समाजसेवी एवं ज्योतिषाचार्य पं.दीपक कृष्णात्रेय द्वारा आयोजित ओजस्वी पुलिस गौरव एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस संजय कुमार वर्मा ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों,मातृशक्तियों एवं पत्रकार बन्धुओ को सम्मानित करते हुए मिशन शक्ति 5.0 पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर देवराज पँवार एवं संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया।

जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने अपने बेहद सारगर्भित संबोधन में सरकार के मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रत्येक विभाग मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान चला रहा है।प्रत्येक थानों में मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की जा रही है। इस अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण एवं स्वावलम्बन को प्राथमिकता दी जा रही है।जनपद पुलिस भी गांव व वार्डो में जाकर एवं चौपाल लगाकर मिशन शक्ति के तहत सभी को जागरूक कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार का मिशन शक्ति कार्यक्रम जनांदोलन बन चुका है।

इससे प्रेरित होकर मातृशक्तियां अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो रही हैं और नारी सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की नई गाथा लिख रही हैं।ओजस्वी पुलिस गौरव सम्मान के लिये आयोजक पं.दीपक कृष्णात्रेय का आभार प्रकट करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि आज जनता की दृष्टि में पुलिस की सकारात्मक छवि देखने को मिल रही है।जन शिकायतों का त्वरित समाधान करने में तत्पर एवं अपने कर्त्तव्य को समर्पित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाना एक अच्छी पहल है जो समाज मे प्रेरणा का कार्य करेगी।उन्होंने आयोजन समिति से जुड़े समाजसेवी पं.दीपक कृष्णात्रेय,मेरा वजूद फाउंडेशन के चेयरमैन प्रवेंद्र दहिया,शिखर शिक्षा सदन के निदेशक राजेश शर्मा एवं आईपीईटी कॉलेज के चेयरमैन प्रेमपाल सिंह राणा को सफल आयोजन के लिये साधुवाद दिया।विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेंद्र सिंह नागर,ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेंद्र सिंह चौधरी,रालोद के जिला उपाध्यक्ष सरदार मेजर सिंह,वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट दीपक चौधरी, समाजसेविका शिखा शर्मा, ब्रह्मकुमारी बीके अनमोल आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस कार्यशैली की प्रशंसा की और मिशन शक्ति कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविद पं.कीर्तिभूषण शर्मा, अंकुर पहलवान,वरिष्ठ व्यापारी नेता ब्रजभूषण अग्रवाल,मनोज कुमार मदान, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र रस्तौगी,कैथोडा के प्रधान हाजी शमीम अहमद, पं. संजीव शंकर,रणवीर सिंह,अरविंद तोमर,कुंवर सिंह,अनुज चौधरी,करन शर्मा, वंश शर्मा,चेयरमैन जमील मलिक,दीप्ति व्यास,कृति शर्मा,जयसिंह,सचिन शर्मा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img