Saturday, June 20, 2026
- Advertisement -

India VS Pakistan Final: भारत की धमाकेदार जीत पर बिग बी का तंज, अजय देवगन ने भी जताई खुशी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत ने एक बार फिर एशियाई क्रिकेट पर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 2025 एशिया कप का खिताब जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा और एक भी मैच नहीं हारा। खास बात यह रही कि भारत ने 15 दिनों के अंदर पाकिस्तान को तीन बार पटखनी दी। फाइनल मुकाबले के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर खेल जगत से लेकर राजनीतिक और फिल्मी सितारों तक सभी ने बधाइयाँ दीं।

अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन ने भारत की जीत पर पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। बिग बी ने शोएब अख्तर के अभिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन कहने वाले वाकये पर मजे लेते हुए एक्स पर भारत की जीत को लेकर पोस्ट शेयर किया है। बिग ने लिखा, ‘जीत गये। बहुत अच्छा खेला अभिषेक बच्चन… उधर जबान लड़खड़ाई और इधर, बिना बैटिंग बॉलिंग फील्डिंग किए, लड़खड़ा दिया दुश्मन को। बोलती बंद।

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने भारत की जीत पर एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में अनुपम भारत की जीत पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, ‘भारत माता की जय!’

अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन ने भारत की जीत पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘तनकर खड़े हैं। हर बार जोरदार प्रहार किया। टीम इंडिया को हर कदम पर सलाम।’

सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भारत को जीत की बधाई देते हुए लिखा, ‘क्या मैच हुआ है आज? भारत ने धैर्य, जज्बा दिखाया और दिल जीत लिया। बिना एक भी मैच हारे भारत ‘अनबीटेन चैम्पियन’ है। आपने हमें गर्व करने का मौका दिया है।’

मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी ने भारत की जीत पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिकेट मैच का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ मुनव्वर ने एक इमोजी बनाया जो खुशी से डांस करता दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट के साथ मुनव्वर ने लिखा, ‘Tikaaal…’ @indiancricketteam

आर जे महवश

आर जे महवश ने भारत की जीत पर इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक वीडियो है, जिसमें सभी भारत की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ आर जे महवश ने लिखा, ‘इंडियन क्रिकेट टीम बहुत खूबसूरत…’

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने भारत-पाकिस्तान मैच की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी युवा टीम शानदार है। उन्होंने पूरे जुनून और आत्मविश्वास के साथ खेला। इन युवा खिलाड़ियों ने खेल को और भी सुंदर बनाया। नीली जर्सी वाली टीम को बधाई। भारत को बधाई। क्या कमाल का टूर्नामेंट खेला।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में राहत की बारिश, छह दिन तक 40°C से नीचे रहेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले देशभर में सख्त सुरक्षा, NTA की मॉक ड्रिल आज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम को...

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...
spot_imgspot_img