नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जल्द ही कहानी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सीरियल में यह दिखाया जाएगा कि अभिरा ने जयपुर जाने का फैसला लिया है। इस फैसले में उसके ससुराल और मायके वाले भी उसके साथ हैं। हालांकि, अरमान के चेहरे पर खुशी नहीं दिख रही। अभिरा फिर से उससे दूर जा रही है, जिससे उनके बीच की भावनात्मक खाई और गहरी होती नजर आएगी।
करियर में आगे बढ़ने का लिया फैसला
अभिरा परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने सपने, करियर को भूल चुकी थी। जब उसकी जिंदगी की मुश्किल कम हो चुकी हैं तो उसने अपने करियर में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। यही वजह है कि वह जयपुर जा रही है। इस फैसले में परिवार के लोग उसका साथ दे रहे हैं। घर के बड़े उसे नई शुरुआत करने का आशीर्वाद दे रहे हैं।
अरमान, मायरा को समझाएगा और अभिरा को सपोर्ट करेगा
सीरियल के ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान की बेटी मायरा, अपनी मां के जयपुर जाने से दुखी होगी। लेकिन अरमान, मायरा को समझाएगा और अभिरा को सपोर्ट करेगा। वह भी अभिरा से दूर होकर खुश नहीं है लेकिन उसके सपनों को पूरा होते हुए भी देखना चाहता है।
टॉप 5 में सीरियल
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ड्रामा, रोमांस की डबल डोज दर्शकों को मिलती है। सीरियल में अभिरा और अरमान का रोल निभाने वाले एक्टर रोहित पुराेहित और समृद्धि शुक्ला को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इस सीरियल को चौथा स्थान मिला है।

