Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव ने प्रेमानंद जी से लिया आशीर्वाद, भावुक होकर किया बड़ा वादा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सोशल मीडिया स्टार और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह न कोई विवाद है, न कोई नया शो। एल्विश की चर्चाओं का कारण बनी उनकी हाल की मुलाकात। सूत्रों के अनुसार, एल्विश यादव वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने महाराज के सामने एक बड़ा वादा भी किया। ऐसे में आइए जानते है उन्होंने क्या कहा।

एल्विश यादव ने संत प्रेमानंद जी महाराज से की मुलाकात

बता दें कि, वृंदावन के आश्रम में एल्विश यादव ने संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान एल्विश विनम्रता से महाराज के सामने बैठकर उनकी बातें सुनते नजर आए। उन्होंने संत से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा, जिस पर महाराज ने बड़ी सहजता से कहा- ‘अब शरीर कितना भी संभाल लो, जाना तो सबको ही है।’ उनकी इस बात पर एल्विश भावुक हो गए और बोले कि वो अपने जीवन में संतों के मार्गदर्शन पर चलना चाहते हैं।

प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश से पूछा

प्रेमानंद जी महाराज ने बातचीत के दौरान एल्विश से पूछा, ‘क्या तुम भगवान का नाम जपते हो?’ जब एल्विश ने मुस्कुराते हुए ‘नहीं’ कहा, तो महाराज ने प्रेमपूर्वक समझाया- ‘तुम आज सफल हो, ये तुम्हारे पिछले जन्म के अच्छे कर्म हैं। लेकिन आज के कर्मों का क्या? भगवान का नाम लोगे तो जीवन में स्थिरता आएगी।’ फिर उन्होंने एल्विश से कहा कि वे रोजाना एक अंगूठी पहनें और 10,000 बार ‘राधा’ का नाम जपें। एल्विश ने बिना झिझक ये वादा किया।

अपनी छवि और कर्म दोनों पर ध्यान देंगे एल्विश

प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश को एक जरूरी बात भी समझाई। उन्होंने कहा, ‘अगर तुम हाथ में शराब लेकर वीडियो बनाओगे, तो लाखों लोग तुमसे वही सीखेंगे। लेकिन अगर तुम भक्ति करोगे, तो वही लोग राधा नाम जपना शुरू करेंगे।’ इस पर एल्विश ने कहा कि वह अब से अपनी छवि और कर्म दोनों पर ध्यान देंगे ताकि उनके प्रशंसक सही दिशा में प्रेरित हों।

अपनी सेहत पर स्वयं बोले संत

मुलाकात के दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने अपनी सेहत की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा, ‘मेरी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं, लेकिन भगवान की कृपा से अभी भी भक्तों से मिल पा रहा हूं।’ भक्तों के लिए ये पल भावुक कर देने वाला था। महाराज की ये विनम्रता देखकर एल्विश सहित सभी उपस्थित लोग उनकी दृढ़ता और भक्ति से प्रभावित हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img