नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। इस एपिसोड में घर के माहौल में तनाव और बहस देखने को मिली। प्रोमो में देखा गया कि तान्या मित्तल और मृदुल तिवारी के अलावा कुनिका और नीलम गिरी के बीच भी बहस हो रही है। सलमान खान इस दौरान घर से बाहर जाने वाले प्रतियोगी की जानकारी घरवालों और दर्शकों को देते हैं।
तान्या मित्तल ने मृदुल तिवारी को कहा चमचा
‘बिग बॉस 19’ के वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने प्रतियोगी से कहा कि वे बताएं कि कौन इस वक्त चमचा है? इस पर तान्या मित्तल ने मृदुल तिवारी का नाम लिया। यह सुनकर वह भड़क गए और बोले, ‘मैं किसी का चमचा नहीं हूं।’ प्रोमो में वह काफी गुस्से में भी नजर आए।
नीलम और कुनिका सदानंद में हुई बहस
आगे कुनिका ने नीलम गिरी को चमचा की उपाधि दी। साथ ही कहा कि वह अपनी बात नहीं रखती है। लेकिन नीलम इस बात पर नाराज हाे गईं। वह बोलीं, ‘अगर मैं अपनी बात कहूंगी तो आप सुन नहीं पाएंगी।’ काफी देर तक इसी मुद्दे पर नीलम और कुनिका सदानंद में बहस होती रही है।
आज कौन होगा घर से बाहर
पिछले हफ्ते ‘बिग बॉस 19’ में कोई भी प्रतियोगी घर से बाहर नहीं हुआ था। लेकिन इस हफ्ते एक एविक्शन होने वाला है। खबर है कि जीशान कादरी शो से बाहर जाएंगे। वह अब तक शो में मास्टरमाइंड के तौर पर जाने जाते थे।

