Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

UP: मदरसे में 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने का शर्मनाक मामला, इनकार करने पर थमाई टीसी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में दिल्ली रोड स्थित एक मदरसे में 13 वर्षीय छात्रा के साथ शर्मनाक और विवादित घटना सामने आई है। आरोप है कि मदरसे के अधिकारियों ने छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की मांग की। जानकारी के अनुसार, जब छात्रा और उसके परिजनों ने मेडिकल रिपोर्ट लाने से इनकार किया, तो मदरसे ने छात्रा का नाम काटकर उसके परिजनों को टीसी थमा दी।

जानकारी के अनुसार, मदरसे ने एडमिशन के समय ली गई फीस भी वापस नहीं की। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति ने मुरादाबाद के एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी पाकबड़ा के लोधीपुर स्थित एक मदरसे में पढ़ती थी।

उन्होंने वर्ष 2024 में बेटी को सातवीं कक्षा में दाखिला दिलाया था और एडमिशन के नाम पर 35 हजार रुपये जमा कराए थे। इस साल बेटी ने सातवीं पास की और आठवीं में प्रवेश होना था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, पत्नी के मायके प्रयागराज जाने के कारण 16 जुलाई को बेटी को कुछ दिनों के लिए घर बुला लिया गया था। जब पत्नी 21 अगस्त को बेटी को मदरसे में वापस छोड़ने गईं तो वहां मौजूद प्रिंसिपल और एडमिशन इंचार्ज ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि उन्होंने कहा कि पहले मेडिकल कराकर बेटी का वर्जिनिटी सर्टिफिकेट लेकर आने को कहा। नाबालिग छात्रा की मां के विरोध करने पर मदरसे के कर्मचारियों ने गाली-गलौज की और दोबारा आने के लिए मना कर दिया।

वहीं, इसके बाद उन्हें टीसी थमा दी गई। कई बार गुहार लगाने के बाद भी छात्रा को दोबारा दाखिला नहीं दिया गया। मजबूर होकर पीड़िता के पिता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने पाकबड़ा थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंपी है।

एसपी ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति ने मदरसे के खिलाफ शिकायत दी है। इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मदरसे की तरफ से इस मामले को बेबुनियाद बताया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

LifeOfACockroach अभियान शुरू, नागरिक समस्याओं को उजागर करने की अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने...
spot_imgspot_img