Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में ‘कला महोत्सव’ का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वैक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल दिल्ली बाईपास स्थित शाखा में रविवार वार्षिक उत्सव ‘कला महोत्सव संगम कला व कौशल का उत्साह से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मुख्य अतिथि कर्नल डॉ० संजय सिन्हा, शिक्षा प्रमुख जे०के० सीमेंट, डॉ० कृष्ण कांत दवे वाइस चांसलर वैक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी तथा विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ० अंजुल गिरि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति संजया वालिया ने उपस्थित मुख्य अतिथि तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष वार्षिक उत्सव ‘कला महोत्सव’ का आयोजन बच्चों के पंचकोष विकास को केंद्रित करते हुए किया गया है।

NEP और NCF में शिक्षा के माध्यम से बच्चों का शारीरिक, मानसिक, प्राणिक, बौद्धिक तथा आध्यात्मिक पाँचों स्तरों का विकास करना अनिवार्य है। इसी क्रम में कला महोत्सव’ का आयोजन इन पाँच विधाओं के विकास को ध्यान में रखकर किया गया है। हमारे विद्यालय के बच्चों ने इन विधाओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रदर्शनी लगाई जिसमें बच्चों ने अध्यापकगण के साथ मिलकर बनाई गई भिन्न-भिन्न वस्तुओं पेपर बैग, स्टोन पेंटिंग, वरली आर्ट पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, फ्लावर मेंकिंग, मेंहदी आर्ट व ज्वैलरी मेंकिंग को प्रस्तुत किया। जिसकी सभी अभिभावकों तथा अतिथिगण ने खूब सराहना की तथा साथ ही साथ विद्यालय के बच्चों द्वारा स्केटिंग, मार्शल आर्ट, नृत्य, गायन तथा स्कूल बैंड का शानदार प्रदर्शन किया गया।
बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए नृत्य व गायन की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप् में 7100, 5100 तथा 3100 रुपये की नकद राशि दी गई। नृत्य व गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान.. ..द्वितीय स्थान.. …तृतीय स्थान. ने प्राप्त किया।

उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ० संजय सिन्हा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए सभी बच्चों को अपने प्रेरणादायक शब्दों से जीवन शैली में परिवर्तन लाने की सलाह दी।विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ० अंजुल गिरि ने बताया कि हमारे विद्यालय में बच्चों के पंचकोष विकास के लिए नृत्य, गायन व सभी प्रकार के खेल इत्यादि के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ज्ञानवर्धन के लिए वर्ष में दो बार विज्ञान पर आधारित गतिविधि विशेष प्रशिक्षकों द्वारा कराई जाती है तथा एआई रोबोटिक तथा कंप्यूटर लैब का भी निर्माण कराया जाएगा। जिससे बच्चे तकनीकी व विज्ञान के क्षेत्र में भी अग्रणी रहे।

तत्पश्चात विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमति संजया वालिया ने बताया कि विद्यालय के पाठ्यक्रम में प्रत्येक नवीनतम शैली का उपयोग कर पठन व पाठन को बच्चों के विकास के लिए उनकी योग्यता व क्षमता के अनुरूप बनाए जाने का संभव प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा का कूपन निकाला गया जिसमें प्रथम विजेता को स्कूटी, द्वितीय विजेता को टीवी तथा तृतीय विजेता को लैपटॉप, चतुर्थ विजेता वॉशिंग मशीन, पाँचवे विजेता को माइक्रोवेब, छठे विजेता को मिक्सी तथा पचास सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी अध्यापकगण का सराहनीय योगदान रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img