Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: 20 साल बाद बनी सड़क , किसानो और ग्रामीणों के चेहरे खिले

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: विधायक आशु मलिक के प्रयासों के बाद देहात विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े थ्रोली रजवाहे से हौजखेड़ी माइनर तक की सड़क के निर्माण से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे हैं। यह सड़क पिछले 20 वर्षों से खराब स्थिति में थी, जिसके कारण किसानों और ग्रामीणों को अपने खेतों और घरों तक पहुंचने में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा।

स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने इस समस्या को विधायक और याचिका समिति सदस्य आशु मलिक के संज्ञान में लाया। किसानों की पीड़ा सुनकर विधायक ने तुरंत सिचाई विभाग और याचिका समिति को पत्र लिखा और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को भी इस समस्या से अवगत कराया। लगातार प्रयास और दबाव के बाद सिचाई विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया।

निर्माण कार्य शुरू होते ही क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने अपने विधायक आशु मलिक को दिल की गहराइयों से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन आशु मलिक ने न केवल उनकी समस्या सुनी बल्कि उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया।सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन आसान हुआ है। किसानों ने बताया कि अब खेतों तक पहुंचना आसान हो गया है और बुजुर्ग और बच्चे सुरक्षित यात्रा कर पा रहे हैं। इसके साथ ही, सड़क के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिली है।

विधायक आशु मलिक ने कहा कि जनप्रतिनिधि का प्राथमिक कर्तव्य जनता की समस्याओं को सुनना और उसका समाधान करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की अन्य लंबित समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही हल किया जाएगा।स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण से खुशहाली लौटने पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की और विधायक आशु मलिक के सक्रिय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत और सफलता साबित हुई है।

सड़क निर्माण से न केवल किसानों की दिनचर्या आसान हुई है, बल्कि क्षेत्र की ग्रामीण विकास योजनाओं को भी बढ़ावा मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में ऐसे कार्यों से क्षेत्र में जीवन स्तर में सुधार और स्थानीय जनता की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img