Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

आल राउंडर अभिनेता हैं अजय देवगन

सुभाष शिरढोनकर

एक से बढकर एक अनेक एक्शन फिल्मों के बाद अजय देवगन एक बार फिर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 5’ के जरिए दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू भी नजर आएंगे। मार्च 2026 से ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू होने वाली है। फिल्म में करीना कपूर खान के शामिल होने की भी चर्चा है, जो पहले भी ‘गोलमाल रिटर्न्स’ (2008) और ‘गोलमाल 3’ (2010) का हिस्सा रह चुकी हैं। यदि यह खबर सही साबित हुई तो उनकी मौजूदगी से फिल्म में एक बार फिर वही पुरानी मस्ती और नॉस्टेल्जिया नजर आएगा।

अजय देवगन के रोहित शेट्टी के साथ काफी अच्छे रिलेशन रहे हैं। इस जोड़ी ने अब तक ‘जमीन‘ (2003), ‘गोलमाल’ (2006), ‘गोलमाल रिटनर््स’ (2008), ‘संडे’ (2008), ‘आॅल द बेस्ट’ (2009) ‘गोलमाल 3’ (2010), ‘सिंघम’ (2011), ‘बोल बच्चन’ (2012), ‘सिंघम रिटनर््स’ (2014) और ‘गोलमाल अगेन’ (2017) जैसी कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। रोहित व्दारा निर्देशित फिल्म ‘सिंबा’ (2018) और ‘सूर्यवंशी’ के केमियो में भी अजय देवगन नजर आ चुके हैं। इस साल अब तक अजय देवगन की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पहली फिल्म ‘आजाद’ (2025) साल की शुरूआत में 17 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से अजय के भांजे अमान देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन फिल्म बॉक्स आफिस के लिहाज से कुछ खास नहीं रही।

अजय देवगन की दूसरी फिल्म ‘रेड 2’ (2025) इस साल 1 मई को रिलीज हुई, जो उनकी ही फिल्म ‘रेड’ (2018) का सीक्वल थी। फिल्म ‘रेड 2’ (2025) भी बॉक्स आॅफिस पर अच्छी खासी हिट रही। अजय देवगन की इस साल प्रदर्शित होने वाली तीसरी फिल्म ‘सन आॅफ सरदार 2’ (2025) थी जो 1 अगस्त को रिलीज हुई लेकिन फिल्म को ज्यादा अच्छा रिस्पॉंस नहीं मिल सका। अब अजय देवगन की एक और फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर को रिलीज हो गई है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ के निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया है। देसी स्वैग और रेट्रो कूल ग्रूव के परफेक्ट मिश्रण के साथ, ‘झूम शराबी’ यो यो हनी सिंह के सिग्नेचर रैप के साथ आया है जिसने एनर्जी लेवल को बढ़ा दिया है और एक ऐसा मूड तैयार किया है जो तुरंत सभी को झूमने पर मजबूर कर देगा। अजय देवगन और हनी सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री फिर से जगमगा उठी है, जिससे जश्न का एक जबरदस्त ट्विस्ट आ गया है। रकुल प्रीत सिंह भी इस म्यूजिÞक वीडियो में शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं। हनी सिंह ने इस गाने का संगीत और रैप क्रेडिट अपने नाम कर लिया है, और इसे गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। गाने के बारे में बात करते हुए, हनी सिंह ने कहा, झूम शराबी गाना शुरू होते ही माहौल बना देता है। मैं एक ऐसा गाना चाहता था जो कूल अंकल्स से लेकर क्रेजी कजिÞन्स तक, सबको झूमने पर मजबूर कर दे। अजय सर के साथ दोबारा काम करना वाकई मजेदार था, ऊर्जा और मस्ती से भरपूर। यह गाना हर उस शादी के लिए बना है जहाँ पार्टी की कमान ओजी के हाथों में होती है।

अजय देवगन फिल्म ‘धमाल 4’ की शूटिंग खत्म कर चुके हैं और अब यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन फेस में है जबकि उनकी फिल्म ‘रेंजर’ की शूटिंग चल रही है। उनकी ये दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होंगी। ‘रेंजर’ की शूटिंग खत्म होते ही अजय देवगन ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू करेंगे, जो मार्च 2026 तक पूरी हो जाएगी। इसके तुरंत बाद वे रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू करेंगे। अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म शैतान (2024) गुजराती फिल्म ‘वश’ का रीमेक थी। इसे पैनोरामा स्टूडियोज वालों ने बनाया था। उनकी इस फिल्म को आडियंस की और से गजब का रिस्पॉन्स मिला था।
इसके बाद से ही फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा होने लगी थी और सुनने में आ रहा है कि ‘शैतान 2’ के साथ एक नए हॉरर यूनिवर्स की शुरूआत होने जा रही है। फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

इस तरह की भी खबरें आ रही है कि अजय देवगन ‘मिशन मंगल’ (2019) फेम डायरेक्टर जगन शक्ति की भी एक फिल्म करने वाले हैं। इस फिल्म को वे खुद देवगन फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस भी करेंगे। फिल्म की शूटिंग 2025 की शुरूआत में शुरू हो सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, 10 गंभीर घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रात का अंधेरा, सड़क पर...

Share Market: शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में...

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...
spot_imgspot_img