Friday, December 12, 2025
- Advertisement -

Chhattisgarh News: सुकमा के भेज्जी–चिंतागुफा इलाके में डीआरजी–नक्सली मुठभेड़, तीन नक्सलियों के ढेर होने की प्रारंभिक जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भेज्जी–चिंतागुफा मार्ग के बीच घने जंगलों में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) के जवानों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार सुबह तीव्र मुठभेड़ छिड़ गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन नक्सलियों को मार गिराया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। क्षेत्र में रुक-रुककर फायरिंग जारी है और वातावरण तनावपूर्ण बना हुआ है।

घात लगाकर हमला, जवानों की मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक डीआरजी की टीम नियमित सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ तेज हो गई। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरते हुए आगे बढ़ना शुरू कर दिया है ताकि नक्सलियों के सभी संभावित भागने के रास्ते बंद किए जा सकें।

एसपी लगातार मॉनिटरिंग में, अतिरिक्त बल रवाना

सुकमा एसपी किरण चव्हाण पूरी स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जवानों से लगातार संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन जारी है और टीम सुरक्षित है। सावधानी के तौर पर अतिरिक्त बल भी भेजा गया है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा तैनात रहे।

इलाके में बढ़ाई गई चौकसी

मुठभेड़ वाले क्षेत्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संभावना है कि जंगलों में अभी भी कई नक्सली छिपे हो सकते हैं, इसलिए तलाशी अभियान को और विस्तार दिया जा रहा है। घटनाक्रम पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। जैसे-जैसे आधिकारिक अपडेट सामने आएंगे, खबर को अपडेट किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bijnor News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका अधिकारियों ने की फैक्ट्री सील

जनवाणी संवाददाता | नहटौरः एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका...

Shah-Bhagwat Andaman Visit: सावरकर की प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह और भगवत का अंडमान दौरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
spot_imgspot_img