- बिजनौर के जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाई खुशी
- पूर्व सीएमएस की पदोन्नति पर हुआ मिष्ठान वितरण
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: बिजनौर के पूर्व सीएमएस राकेश दुबे को महानिदेशक परिवार कल्याण लखनऊ उत्तर प्रदेश पद पर पदोन्नति देने पर बिजनौर के स्वास्थ्य कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस दौरान इस खुशी में मिष्ठान वितरण किया गया।
बिजनौर के जिला अस्पताल में सीएमएस पद पर 14 अगस्त 2014 को राकेश दुबेकी तैनाती हुई थी। राकेश दुबे बिजनौर में 12 जून 2018 तक तैनात रहे।
राकेश दुबे इमानदार छबि के अफसर रहे। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक मेरठ मेडिकल कालेज, बाद में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं बरेली मंडल, लखनऊ स्वास्थ्य भवन में निदेशक के पद पर भी तैनात रहे।
अब राकेश दुबे को महानिदेशक परिवार कल्याण लखनऊ उत्तर प्रदेश पद पर पदोन्नति दी गई है। इससे जिले के जिला अस्पताल फार्मासिस्ट एसोसिऐशन और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस दौरान मिष्ठान वितरण किया गया।
फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी राजेश रवि और गजेंद्र शर्मा ने बताया कि बिजनौर में सीएमएस रह चुके राकेश दुबे का कार्यकाल बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए याद रहेगा।


Good news