नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी सक्रिय मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी के कई पल प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। आज उनके पिता और हिंदी साहित्य के महान कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती है। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन ने अपने पिता को याद करते हुए एक्स पर भावुक पोस्ट साझा किया।
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में लिखा
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट में लिखा ‘मिट्टी का तन, मस्ती का मन, क्षण भर जीवन-मेरा परिचय। 27 नवंबर 1907’। बता दें कि यह लाइनें हरिवंश राय बच्चन की मशहूर कविता की दो शुरुआती पंक्तियां हैं। इस पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘रेत का शरीर, खुश मन, पल भर की जिंदगी, मेरा किरदार’। एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘हरिवंश राय और तेज जी धन्य हैं कि उनके यहां अमिताभ बच्चन जैसा बेटा हुआ।’
हरिवंश राय बच्चन कौन थे?
हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को हुआ था। वह 20वीं सदी के शुरुआती हिंदी साहित्य के एक कवि और लेखक थे। बच्चन को उनकी शुरुआती रचना ‘मधुशाला’ के लिए जाना जाता है। वह अमिताभ बच्चन के पिता और श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन के दादा थे। उनकी पत्नी तेजी बच्चन एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। 1976 में, उन्हें हिंदी साहित्य में उनकी सेवा के लिए पद्म भूषण मिला। बच्चन के काम का इस्तेमाल फिल्मों में किया गया है। उनके दोहे 1990 की फिल्म अग्निपथ में इस्तेमाल किए गए हैं, जिसमें उनके बेटे अमिताभ थे। बाद में 2012 की रीमेक ‘अग्निपथ’ में भी इस्तेमाल हुए।
वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। आखिरी बार उन्हें तमिल फिल्म ‘वेट्टैयन’ में देखा गया था। अगली बार वह बॉलीवुड फिल्म ‘रामायण’ का भी हिस्सा होंगे। इसमें वह वॉयस ओवर करेंगे।

