Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

PM Modi: पीएम मोदी की चिंता पर बीएनपी का धन्यवाद, बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया की हालत गंभीर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख बेगम खालिदा जिया की तबीयत लगातार खराब बनी हुई है। उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता व्यक्त की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी के इस संदेश के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर धन्यवाद दिया।

एक्स पर किए पोस्ट में बीएनपी ने लिखा कि पार्टी भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावनात्मक संदेश और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि पार्टी इस सद्भावना और हर तरह की मदद देने की तैयारियों के लिए भारत का गहराई से आभार व्यक्त करती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा था

दरअसल, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पहले एक्स पर लिखा था कि वह बेगम खालिदा जिया की खराब होती सेहत से गहराई से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि खालिदा जिया ने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पीएम मोदी ने बीएनपी प्रमुख के त्वरित स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। साथ ही कहा कि इस कठिन समय में भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

खालिदा जिया 23 नवंबर से है अस्पताल में भर्ती

बता दें कि 80 वर्षीय खालिदा जिया 23 नवंबर से ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गंभीर सीने के संक्रमण के बाद भर्ती किया गया था, जिससे उनके हृदय और फेफड़ों पर गंभीर असर पड़ा। भर्ती होने के कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। चार दिन बाद डॉक्टरों ने उन्हें कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया, क्योंकि उनकी कई स्वास्थ्य समस्याएं एक साथ गंभीर हो गई थीं। अब उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया है और स्थानीय डॉक्टरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम भी लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

बीएनपी नेता ने बताया खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक है

खालिदा जिया के स्वास्थ्य को लेकर बीएनपी उपाध्यक्ष एडवोकेट ने बताया कि खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक है। उन्होंने कहा कि अब कुछ करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है, बस पूरे देश से दुआ की अपील है। वहीं बीएनपी के महासचिव ने भी कहा कि उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर है और डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत में पिछले कुछ दिनों से कोई खास सुधार नहीं हुआ है।

कई पुरानी बीमारियों से जूझ रही हैं

बता दें कि, बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया लंबे समय से कई पुरानी बीमारियों से जूझ रही हैं, जिसमें लिवर और किडनी की समस्याएं, डायबिटीज, आर्थराइटिस और आंखों से जुड़ी गंभीर दिक्कतें भी शामिल है। ऐसे में जब अस्पताल में भर्ती होने के बाद इन बीमारियों ने मिलकर उनकी स्थिति और जटिल बना दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...
spot_imgspot_img