Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Meerut News: लिसाड़ी गेट में पुलिस की कार्रवाई, मिनी कमेला और जिंदा 8 पशुओं के साथ बड़ी मात्रा में मीट बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी करते हुए, आलीशान मकान में चल रहा मिनी कमेला पकड़ा है। मौके से पुलिस ने कई कुंतल मांस,ओर जिंदा पशु व औजार बरामद किये हैं। पुलिस को देख आरोपी दूसरे गेट से फरार हो गए है। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर मकान मालिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीकनगर में पशु कटान जोरो पर है। गुरुवार को पुलिस को सड़क के पास अवैध कटान की सूचना मिली। पुलिस ने छापेमारी की तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से कई कुंतल मांस के साथ आठ जिंदा पशु बरामद किया है। पुलिस ने बताया गुरुवार को सुबह के समय उच्च सद्दीक नगर निवासी हाजी छोटे के आलीशान मकान में छापेमारी की। आरोपियों ने घर में बने गोदाम में ही मिनी कमेला बना रखा है। पुलिस ने मौके से कई कुंतल मांस, पशुओं की खाल और आठ जिंदा कटान के औजार बरामद किये है। छापेमारी के दौरान पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस ने मकान मालिक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लिसाड़ीगेट प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि मकान मालिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img